अभिनन्दन समारोह दिशा निर्देश
साथियों,
आप सभी की पूरजोर मांग पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का विराट अभिनन्दन समारोह दिनांक 12 जनवरी, 2013 को जयपुर विधान सभा के पास, अमरूदों के बाग में प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक रखा गया है । आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने क्षेत्र के अधिकतम लोगों को इस अभिनन्दन समारोह में लेकर आवें और समारोह की शोभा बढाएं । इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समता आन्दोलन के सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि कृपया निम्न बातों का ध्यान रखें:-
1. यह अभिनन्दन समारोह पूरी तरह गैर राजनैतिक है ।
2. इस समारोह में राजस्थान की सभी 250 तहसीलों से एक-एक हजार व्यक्ति एवं जिला मुख्यालयों से दो-दो हजार व्यक्ति लाने का लक्ष्य रखा गया है ।
3. सभी पदाधिकारीगण कृपया उपरोक्त लक्षयों को ध्यान में रख कर पूरा परिश्रम करते हुये अधिकतम व्यक्ति अपने क्षेत्र से लेकर आने का प्रयास करें ।
4. आने वाले व्यक्तियों की संख्या को ध्यान में रखकर पहले से ही बसों आदि की व्यवस्था करके रखें यदि टेªन का लिंक उपयुक्त हो तो उसमें भी पहले से ही संभावित संख्या में सीटे आरक्षित करवावें ।
5. सर्दी के हिसाब से उपयुक्त कपडे़ साथ लेकर आवें और दिनांक 12 जनवरी के लिए ड्राई फूड जैसे-भूने हुये चने, पॉपकॉन, भुजिया, बिस्किट, खजूर आदि साथ ले कर आवें ।
6. बसों आदि की व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर ही धन संग्रह करें, सभी को रसीद अवश्य देवें, रसीद बुकों की आवश्यकता होने पर प्रान्तीय कार्यालय से तत्काल मंगवा लेवें । संभव हो तो बसों को समृद्ध राष्ट्रवादियों से स्पॉन्सर करवाने का प्रयास भी करें।
7. धन संग्रह के लिए स्थानीय कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों से सहयोग लिया जा सकता है ।
8. इस समारोह का भरपूर प्रचार-प्रसार करावें, जिसके लिए कम से कम 30 हजार पम्फ्लेट प्रत्येक तहसील में बटवाये जाय । पैम्फ्लेट का मजमून वेबसाइट पर उपलब्ध है । लीगल साइज के पेपर के आधे पर यह पैम्फ्लेट छपवाने का खर्चा जयपुर में 180 रूपये प्रति हजार है (अर्थात 18 पैसे प्रति पैम्फ्लेट) । इस हिसाब में 5400 से 6000 रूपये में 30 हजार पैम्फ्लेट अपने क्षेत्र में बंटवा सकते है ।
9. प्रत्येक तहसील में कृपया 10 होर्डिंग्स/बैनर्स प्रमुख चौराहों पर लगवाये जिनका प्रारूप वैबसाइट पर दिया हुआ है ।
10. जिला स्तर पर 50 हजार पैम्फ्लेट एवं 20 हार्डिग्स तथा संभाग मुख्यालयों पर एक लाख पैम्फ्लेट एवं 50 हार्डिंग्स के जरिये प्रचार-प्रसार करने का प्रयास किया जावें ।
11. प्रत्येक बडे़ कार्यालय में गेट मीटिंग्स की जावें, सामाजिक, व्यापारिक, कार्मिक संगठनों से सम्पर्क किया जावें, उनसे समर्थन लिया जावें, सहयोग लिया जावें और प्रतिदिन अखबारों में विज्ञप्तियॉ जारी की जावें ।
12. इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया में दैनिक रूप से प्रेस विज्ञप्तियॉ जारी करके कवरेज करवाने का प्रयास किया जावें ।
13. यदि संभव हो तो मौहल्ले/वार्ड अनुसार टीमें बनाकर दिनांक 5, 6, 7, 8 जनवरी को प्रभात फेरियॉ निकलवाई जावें, दिनांक 09 तारीख को साइकिल रैली, दिनांक 10 तारीख को दुपहिया वाहन रैली एवं 11 तारीख को ओटा रिक्शा पर माइक लगवाकर गली-मौहल्लों में मुनादी करवा कर पैम्फ्लेट बांटते हुये अधिकतम लोगों को जयपुर आने के लिए प्रेरित किया जावें ।
14. प्रत्येक संभावित बस का एक इंचार्ज बनाया जावें उसके पास सभी संभावित यात्रियों के मोबाइल नम्बर हो, प्रस्थान समय से कम से कम दो घण्टे पहले लोगों को एकत्र होने का आवहान किया जावें, एक बस में यदि पचास व्यक्ति आ सकते हो तो 70 व्यक्तियों की सूची तैयार की जावें ।
15. बसों पर भी वैब साइट पर दिये गये डिजायन का बैनर/पोस्टर लगा कर आने का प्रयास करें ।
16. प्रत्येक व्यक्ति को समारोह के समय ‘‘समता आन्दोलन’’ लिखित नींबू कलर की पट्टी मस्तक पर बांधने को प्रेरित किया जावें । सीने पर समता आन्दोलन का बैज़ लगाने को प्रेरित किया जावें । इस पट्टी एवं बैज की व्यवस्था भी करने का प्रयास किया जावे ।
17. तहसील एवं जिला मुख्यालय आपस में सामन्जस्य बिठा कर यदि एक साथ बसों/वाहनों का काफिला लेकर आवे तो बेहतर होगा ।
18. प्रस्थान करने से लेकर पूरे समारोह एवं वापस गंतव्य पर पहुंचने तक शालीनता, सद्भाव, अनुशासन एवं संयम बनाये रखा जावें ।
19. लोक सेवकों के अलावा सामान्य नागरिकों, व्यवसायियो एवं निजी क्षेत्र के व्यक्तियों को भी अधिकाधिक प्रोत्साहित करते हुये अपने साथ जयपुर तक लाने का प्रयास करे ।
20. समता आन्दोलन के कॉल सेन्टर नम्बर 0141-3093456 पर अधिकतम फोन करवा कर सभी व्यक्तियों को पूरी जानकारियॉ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जावें एवं समारोह में आने वाले व्यक्तियों का पंजीकरण करवाया जावें ।
21. चुनावों से पहले ईश्वर की कृपा से हम सभी को प्रचण्ड एकजुटता दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है जिससे हम पूरे राष्ट्र को संदेश दे सकते है और पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कराने के अपना लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त कर सकते है ।
अतः सभी के सहयोग से इस आयोजन को एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने के लिए तन‘-मन-धन से जुट जायें । पूर्व की भांति आप सभी के सहयोग का हमें पूरा विश्वास है ।
नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ ।
जय समता जय भारत
दिशा निर्देश की वर्ड फाइल के लिए
कृपया डाउन लोड बटन पर क्लिक करें
sex education stories
read short stories adult breastfeeding husband
furosemide 100mg
go sumatriptan
effects of diabetes on male sexuality
effects of diabetes on male sexuality
discount prescriptions coupons
read prescription transfer coupon
flagyl dosing
click flagyl alcohol
does insurance cover abortion
open facts about abortion
voltaren emulgel
voltaren voltaren resinat
second trimester abortion
accuton.com abortion pill side effects
coupons for prescription drugs
akum.org free cialis coupon 2016